यूपी के वित्त मंत्री ने बजट के दौरान सुनाया शेर, सीएम योगी ने टेबल थपथपाकर किया स्वागत
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण के दौरान एक शेर सुनाया जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं ने मेज़ थपथपाकर उनका स्वागत किया। वित्त मंत्री ने कहा था, "जबतक भोर का सूरज नज़र नहीं आता...काम मेरा है उजालों की हिफाज़त करना...मेरी पीढ़ी को एक चिराग बनकर जलना है...जिसका मज़हब है अंधेरों से बगावत करना।"