यूपी के विधायक राजा भैया अपहरण व थाने में फायरिंग किए जाने के 14 साल पुराने केस में हुए बरी
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपहरण व थाने में फायरिंग किए जाने के करीब 14 साल पुराने केस में कुंडा (यूपी) से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया समेत 20 लोगों को बरी कर दिया है। यह मुकदमा दिसंबर 2010 के ब्लॉक प्रमुख चुनाव के विवाद से जुड़ा था और इसमें राजा भैया को जेल जाना पड़ा था।