यूपी के विधायक राजा भैया को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण
कुंडा (उत्तर प्रदेश) से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 'X' पर बताया है कि उन्हें अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण मिल गया है। राजा भैया ने लिखा, "नाथ जबहि कोसलपुरी होइहि तिलक तुम्हार। कृपासिंधु मैं आउब देखन चरित उदार। अहोभाग्य, निमंत्रण प्राप्त हुआ। 🙏🏼"