यूपी के वॉटर पार्क में स्लाइडिंग के दौरान 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत
नोएडा (यूपी) स्थित जीआईपी मॉल के वॉटर पार्क में रविवार को धनंजय नामक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने बताया, "स्लाइडिंग के बाद धनंजय को सांस लेने में परेशानी होने लगी थी...अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।" परिवार के अनुसार, उसके पैर और कमर पर चोट के निशान थे।