प्रयागराज के शख्स ने प्रेमिका की हत्या करवाकर सेप्टिक टैंक में छिपाया शव, 4 दिन बाद की शादी
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में प्रेमिका (37) की 24 मई को हत्या करवाकर शव को अपने निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में छिपाने को लेकर 27-वर्षीय शख्स गिरफ्तार हुआ है। मामले में 2 सुपारी किलर भी गिरफ्तार हुए हैं। बकौल पुलिस, शादी का दबाव बनाने पर शख्स ने यह हत्या करवाई। 28 मई को उसने दूसरी महिला संग शादी की थी।