यूपी के शख्स ने फेसबुक लाइव के दौरान अखिलेश यादव की तस्वीर पर किया पेशाब, किया गया गिरफ्तार
वाराणसी (यूपी) के एक शख्स ने फेसबुक लाइव के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर पर कथित तौर पर जूते मारने के बाद पेशाब कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, उसने अखिलेश और उनकी पत्नी पर अभद्र टिप्पणी भी की। बकौल पुलिस, समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव नीरज यादव की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।