यूपी के शाहजहांपुर में रोडवेज़ की चलती बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शुक्रवार को रोडवेज़ की एक चलती बस में स्टेट हाईवे पर आग लग गई जिसके बाद उसमें सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने बताया कि बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, शॉर्ट सर्किट से बस में आग लगी थी।

Load More