यूपी के सबसे अमीर सांसदों में से एक मलूक नागर ने 18 साल बाद छोड़ी बसपा, आरएलडी में हुए शामिल
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) से बसपा सांसद मलूक नागर ने गुरुवार को 18 साल बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया और आरएलडी में शामिल हो गए। यूपी के सबसे अमीर सांसदों में से एक मलूक को दिल्ली में आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बसपा ने नागर का टिकट काटकर बिजनौर से विजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है।