यूपी के सरकारी अस्पताल के अंदर गैलरी में स्कूटी चलाती दिखी नर्स
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के ज़िला अस्पताल के अंदर लोगों से भरी गैलरी में स्कूटी चलाती एक नर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद ज़िले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने मामले की जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वीडियो में नर्स काला चश्मा लगाकर स्कूटी चलाती हुई दिख रही है।