यूपी के सरकारी अस्पताल में बेड पर बैठा दिखा कुत्ता, वीडियो आया सामने
महोबा (उत्तर प्रदेश) के ज़िला अस्पताल में बच्चों के लिए बनाए गए पीआईसीयू वॉर्ड में बेड पर बैठे एक कुत्ते का वीडियो सामने आया है। एक मरीज़ के तीमारदार ने बताया कि मौके पर मौजूद स्टाफ के लोगों ने कुत्ते को भगाने का प्रयास नहीं किया। सीएमएस डॉक्टर पवन अग्रवाल के अनुसार, मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।