यूपी में फर्राटेदार अंग्रेज़ी बोलना सीखेंगे सरकारी स्कूलों के अंग्रेज़ी के शिक्षक
उत्तर प्रदेश के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के अंग्रेज़ी के शिक्षकों को अनिवार्य रूप से इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स करना होगा जिसमें उन्हें फर्राटेदार अंग्रेज़ी बोलना सिखाया जाएगा। आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान (प्रयागराज) ने शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कोर्स तैयार किया है जो दीक्षा पोर्टल पर 15 जून से लाइव किया जाएगा और 4 माह तक उपलब्ध रहेगा।