यूपी के सरकारी स्कूल में छात्राओं को गलत तरीके से छूता था प्रिंसिपल, किया गया गिरफ्तार
अमेठी (उत्तर प्रदेश) में एक सरकारी स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल को पुलिस ने शुक्रवार को कुछ छात्राओं से अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया। बकौल बीएसए संजय तिवारी, शुरुआती जांच में पाया गया कि आरोपी ने पिछले कुछ महीनों में कई छात्राओं को गलत तरीके से छुआ था। इसे लेकर छात्राओं के अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया।