यूपी के सरकारी स्कूल में बच्चों से कॉपी से हवा कराते दिखे शिक्षक, वीडियो हुआ वायरल
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के एक सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें स्कूल के एक शिक्षक बच्चों से कॉपी से हवा कराते दिख रहे हैं। वीडियो में शिक्षक कॉपी जांचते हुए और उनके आसपास खड़े बच्चे कॉपी से हवा करते दिख रहे हैं। शिक्षक के अनुसार, गर्मी ज़्यादा होने के चलते बच्चों को ऐसा करने के लिए कहा था।