यूपी के सहारनपुर स्टेशन के पुनर्विकास से पहले रेल मंत्री ने शेयर किया उसका प्रस्तावित लुक
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन (यूपी) के पुनर्विकास से पहले उसका प्रस्तावित डिज़ाइन शेयर किया है। वैष्णव ने बीते साल कहा था कि सहारनपुर स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा जिसमें रूफ प्लाज़ा शामिल होगा और स्टेशन परिसर को सिटी सेंटर में तब्दील किया जाएगा। प्रस्तावित लुक पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "अति सुंदर।"