यूपी के सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर बसपा से किया गया निलंबित
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) से सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर बसपा से निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद दानिश ने संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। हाल ही में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश को लोकसभा में अपशब्द कहे थे।