यूपी के साहिबाबाद में बीजेपी उम्मीदवार सुनील शर्मा 2.14 लाख वोटों के अंतर से जीते चुनाव
उत्तर प्रदेश की साहिबाबाद विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार शर्मा ने कुल 3,22,882 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवार अमरपाल शर्मा (1,08,047 वोट) दूसरे जबकि बसपा प्रत्याशी अजीत कुमार पाल (24,136 वोट) तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी यूपी में 227 सीटें जीत चुकी है।