यूपी के सिपाही ने स्टेटस पर लिखा- अलविदा शेर-ए-पूर्वांचल मुख्तार; निलंबन की कार्रवाई शुरू

लखनऊ (यूपी) में तैनात फैयाज़ नामक सिपाही ने गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत पर उसके समर्थन में वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा है, "...धोखे से मारा शेर को पिंजरे में डालकर, अलविदा शेर-ए-पूर्वांचल मुख्तार अंसारी।" वहीं, सिपाही के इस स्टेटस का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है। पुलिस के अनुसार, सिपाही के निलंबन के लिए चुनाव आयोग से इजाज़त मांगी गई है।

Load More