यूपी के सीएम ने 1,745 मेधावी छात्रों को बांटे टैबलेट, कुछ को दिए ₹1-₹1 लाख के चेक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न बोर्ड की परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 1,745 मेधावी छात्रों को टैबलेट बांटे। मुख्यमंत्री ने कुछ छात्रों को ₹1 लाख का चेक भी दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 18 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के भवनों व 125 विज्ञान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण भी किया।