यूपी के सीएम पर शख्स ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल होने पर किया गया अरेस्ट

गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले वसीम नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। वसीम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोपी मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है और गाज़ियाबाद में फेरी लगाता है। आरोपी एक वीडियो में पुलिस हिरासत में लंगड़ाते हुए चलता दिख रहा है।

Load More