यूपी के सीएम योगी 15 जून को मोहन भागवत से गोरखपुर में कर सकते हैं मुलाकात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार (15 जून) को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से गोरखपुर में मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी और मोहन भागवत लोकसभा चुनाव 2024 और भारत में संघ के विस्तार से लेकर अन्य मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। मोहन भागवत बुधवार को गोरखपुर पहुंचे थे।