यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एक बिल्ली से कहते दिखे 'कुछ खाएगी रे?'; वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बिल्ली से बात करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में मुख्यमंत्री बिल्ली से प्यार से कह रहे हैं, "कुछ खाएगी? ऐ कुछ खाएगी रे?" इससे पहले सीएम योगी की गोद में बैठी हुई एक बिल्ली की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।