यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ट्विटर पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्विटर पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं और वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने सांसद के तौर पर 2015 में ट्विटर पर अकाउंट बनाया था। वह ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी व आधिकारिक हैंडल समेत 56 हैंडल को फॉलो करते हैं।