यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लखनऊ में फहराया तिरंगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, "मां भारती के वीर सपूतों...सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को शत शत नमन!...अमर क्रांतिकारियों के सपनों का भारत, 'आत्मनिर्भर भारत' के रूप में आज साकार हो रहा है।"