यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बने X पर फॉलोअर्स के मामले में देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ X पर फॉलोअर्स के मामले में देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके 2.74 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं और उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पीछे कर दिया है। वह X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बाद तीसरे सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं।