यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलीं कंगना, तस्वीरें शेयर कर मुलाकात को बताया 'अद्भुत'
अभिनेत्री कंगना रनौत ने उत्तर प्रदेश की 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना के बतौर ब्रैंड ऐम्बैसडर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए मुलाकात को 'अद्भुत' बताया। बकौल कंगना, "हालिया चुनावों में ज़बरदस्त जीत के बाद...महाराज (योगी आदित्यनाथ) जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। खुद को...सम्मानित और प्रेरित महसूस कर...रही हूं।"