यूपी के सीएम योगी की मां को अस्पताल में करवाया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को ऋषिकेश (उत्तराखंड) स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंख में दिक्कत को लेकर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। वहीं, उत्तराखंड के मंत्री धन सिंह रावत ने एम्स पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी की मां से मुलाकात की।

Load More