यूपी के सीएम योगी को गालियां देते बीजेपी नेता का ऑडियो हुआ वायरल, किया गया गिरफ्तार
हरदोई (उत्तर प्रदेश) के अमल शुक्ला नामक स्थानीय बीजेपी नेता का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गालियां देने का कथित ऑडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, बीजेपी के ज़िला अध्यक्ष ने आरोपी को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है।