यूपी के सीएम योगी ने आगामी त्योहारों को लेकर क्या-क्या दिशा-निर्देश किए जारी?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों को लेकर सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रशासन सिर्फ परंपरागत जुलूस व शोभायात्रा को ही अनुमति दे और शोभायात्रा में हथियारों का प्रदर्शन न हो। बकौल मुख्यमंत्री, त्योहारों के मौके पर किसी भी ज़िले में बिजली की कटौती न हो।