यूपी के सीएम योगी ने आगामी त्योहारों को लेकर क्या-क्या दिशानिर्देश किए जारी?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों को लेकर रविवार को अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में मिलावटखोरों पर सख्ती बरतने, पटाखों की दुकानों-गोदामों को आबादी से दूर खोलने व त्योहारों पर बिजली आपूर्ति सुचारु रखे जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के भी निर्देश दिए।