यूपी के सीएम योगी ने मज़ाक में कहा- 'रवि किशन ने मकान हथिया लिया है'; वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मज़ाक में कहा है, "सांसद रवि किशन ने रामगढ़ ताल के किनारे मकान हथिया लिया है।" योगी की बात सुनकर मंच पर मौजूद लोग हंसने लगे। हालांकि, योगी ने तुरंत ही कहा कि रवि किशन ने रुपए देकर मकान खरीदा है और बहुत सुंदर मकान बनाया है।

Load More