यूपी के सीएम योगी ने हीटवेव को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में क्या-क्या निर्देश दिए?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हीटवेव को लेकर सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा कि हीटवेव से बचाव के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जाए और अस्पतालों में हीटवेव से प्रभावित लोगों का तत्काल इलाज किया जाए। बकौल मुख्यमंत्री, पानी की कमी वाले क्षेत्रों में टैंकरों से आपूर्ति की जाए और अनावश्यक बिजली कटौती न हो।

Load More