यूपी के सीएम से मिली 'गदर 2' की टीम, कहा- कला समेत हर क्षेत्र में प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर बुधवार को फिल्म 'गदर 2' की टीम ने उनसे मुलाकात की जिसकी तस्वीर उन्होंने 'X' पर शेयर की। फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश के माहौल में सकारात्मक बदलाव आया। उन्होंने कहा कि कला समेत हर क्षेत्र में प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल है।