यूपी में भोजपुरी फिल्म निर्देशक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) में वाराणसी के रहने वाले भोजपुरी फिल्म निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी (60) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। तिवारी एक फिल्म की शूटिंग के लिए 12-दिन से एक होटल में रुके थे और कमरे के अंदर बिस्तर पर मृत मिले। बकौल पुलिस, हार्ट अटैक की आशंका है लेकिन सभी बिंदुओं से जांच जारी है।