यूपी के स्कूल टीचर ने कक्षा 1 के छात्र को बेंच पर लिटाकर डंडे से पीटा, पुलिस ने लिया संज्ञान
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में कक्षा 1 के छात्र को बेंच पर लिटाकर डंडे से पीटते शिक्षक का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना मेजा इलाके के गंगा पब्लिक स्कूल की है और छात्र ने होमवर्क पूरा नहीं किया था। पुलिस ने कहा, "शिकायत का संज्ञान लिया गया है। थाना प्रभारी मेजा को...जांच कर...आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।"