यूपी के स्कूल में खेलते समय अचानक मुंह के बल गिरने के बाद कक्षा 2 के छात्र की हुई मौत
फिरोज़ाबाद (यूपी) के एक निजी स्कूल में शनिवार को बच्चों के साथ खेलने के दौरान कक्षा 2 में पढ़ने वाला एक छात्र अचानक मुंह के बल गिर गया और उसकी मौत हो गई। यह घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। स्कूल के प्रबंधक के अनुसार, बच्चे की मौत संभवतः हार्ट अटैक आने से हुई है।