यूपी के स्कूल में छात्राओं को भोजपुरी गाने सुनाता व उनसे छेड़छाड़ करता था शिक्षक, हुआ निलंबित
चंदौली (उत्तर प्रदेश) के एक कंपोजिट विद्यालय की कुछ छात्राओं ने विद्यालय के एक शिक्षक पर क्लासरूम का दरवाज़ा बंद कर भोजपुरी गाने सुनाने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर छात्राओं के अभिभावकों ने शनिवार को स्कूल में हंगामा किया। बीईओ अजय कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।