यूपी के स्कूल में महिला रसोइया ने छेड़छाड़ से परेशान होकर हेड मास्टर को चप्पलों से पीटा
फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) के एक स्कूल के अंदर एक महिला रसोइया द्वारा स्कूल के हेड मास्टर को चप्पलों से पीटे जाने का मामला सामने आया है। महिला रसोइया ने आरोप लगाया कि हेड मास्टर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।