यूपी कैबिनेट की बैठक में कौन-कौनसे प्रमुख प्रस्तावों को दी गई मंज़ूरी?
उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को 16 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। इनमें बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन व पुलिस बल में नियुक्त आरक्षी-मुख्य आरक्षी का मोटरसाइकल भत्ता ₹200 से बढ़ाकर ₹500 करने का प्रस्ताव शामिल है। धान का समर्थन मूल्य ₹143 प्रति क्विंटल बढ़ाने व 740 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें खरीदने को भी मंज़ूरी दी गई।