यूपी कैबिनेट की बैठक में कौन-कौनसे प्रमुख प्रस्तावों को दी गई मंज़ूरी?
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को 25 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी। शिक्षकों की भर्ती के लिए गठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की नियमावली को कैबिनेट ने मंज़ूरी दे दी है। नायब तहसीलदार के पदों पर वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन और तीन मंडलों में राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना से जुड़ा विधेयक लाने की मंज़ूरी मिली है।