यूपी चुनाव के रुझानों में सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश अपनी-अपनी सीटों पर आगे
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। गोरखपुर शहर सीट पर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद और करहल सीट पर केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल पीछे चल रहे हैं।