यूपी नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची हुई जारी, 17 में 8 नगर निगम अनारक्षित
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची गुरुवार को जारी कर दी। राज्य के 17 नगर निगम में 8 निगम के मेयर पद अनारक्षित वर्ग में हैं। नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि निकाय चुनाव के आरक्षण को लेकर 6 अप्रैल को शाम 6 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।