यूपी नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण का अध्ययन करने के लिए बने आयोग ने सौंपी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश नगर निकायों में ओबीसी समाज के प्रतिनिधित्व का अध्ययन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित 5 सदस्यीय आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 350 पेज की रिपोर्ट सौंप दी है। गौरतलब है, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिसंबर 2022 में यूपी सरकार की नगर निकाय चुनाव की 5 दिसंबर की ओबीसी आरक्षण से जुड़ी अधिसूचना रद्द कर दी थी।

Load More