यूपी नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए 'आप' ने 6 प्रत्याशी किए घोषित

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए मेयर पद के लिए 6 प्रत्याशी घोषित किए हैं। मेयर पद के प्रत्याशियों में शारदा टंडन (वाराणसी), मोहम्मद कादिर (प्रयागराज), रमेश शर्मा (गोरखपुर), ऋचा सिंह (मेरठ), राजकुमार (अलीगढ़) और राजकुमारी वर्मा (फिरोज़ाबाद) शामिल हैं। यूपी में 2 चरणों में निकाय चुनाव होंगे।

Load More