यूपी नगर निकाय चुनाव हमारे लिए किसी देवासुर संग्राम से कम नहीं है: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नैमिषारण्य (सीतापुर) में एक चुनावी सभा में कहा, "नगर निकाय चुनाव हमारे लिए किसी देवासुर संग्राम से कम नहीं है।" उन्होंने कहा, "डबल इंजन की सरकार के साथ ट्रिपल इंजन के जुड़ने से...दानव रूपी भ्रष्टाचारी...और अपराधी प्रवृत्ति वालों को दरकिनार करते हुए...योजनाओं का लाभ सबको बिना भेदभाव के मिल सकेगा।"

Load More