यूपी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, एक दिन में बनाए सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड
उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को एक दिन में 6.63 लाख आयुष्मान कार्ड बनाकर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह संख्या देशभर में किसी भी राज्य द्वारा एक दिन में बनाए गए आयुष्मान कार्ड की संख्या से अधिक है। इससे पहले उत्तर प्रदेश ने एक दिन में 6.42 लाख आयुष्मान कार्ड बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।