यूपी पावर कॉर्पोरेशन के अफसर मेरा फोन नहीं उठाते हैं: सीएम योगी से केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शिकायत की है कि यूपी पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी उनका फोन नहीं उठाते हैं और उनके वॉट्सऐप मेसेज का भी जवाब नहीं देते हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इससे पता चलता है कि जनप्रतिनिधियों के प्रति अधिकारियों का रवैया कितना उदासीन है।

Load More