यूपी पुलिस के डीएसपी के बेटे ने रॉड से वार कर की मां की हत्या, काटी अपने हाथ की नस
मुरादाबाद (यूपी) में तैनात एक डीएसपी के बेटे को लोहे की रॉड से वार कर मां की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी के देहरादून (उत्तराखंड) स्थित मकान में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। डीएसपी के घर पहुंचने पर उसे बेडरूम में पत्नी की लाश मिली व बेटे ने हाथ की नस काटी हुई थी।