यूपी पुलिस को फोन कर पीएम मोदी व सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला पकड़ा गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) से एक 45-वर्षीय शख्स को हिरासत में लिया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने रविवार देर रात शराब के नशे में 'यूपी-112' पर फोन कर धमकी दी थी जिसके बाद उसे ट्रेस किया गया।

Load More