यूपी पुलिस ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता को भगोड़ा किया घोषित, घर पर लगाया नोटिस
उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूर्व सांसद व गैंगस्टर अतीक अहमद की पत्नी व ₹50,000 की इनामी शाइस्ता परवीन को भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने शाइस्ता के घर पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी करते हुए नोटिस भी लगाया है। गौरतलब है कि प्रयागराज में वकील उमेश पाल की हत्या किए जाने के बाद से शाइस्ता फरार चल रही है।