यूपी पुलिस ने किशोरी का अपहरण कर रेप करने व उसे ₹1 लाख में बेचने वाले शख्स को किया अरेस्ट
गोरखपुर (यूपी) पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर रेप करने और उसे ₹1 लाख में बिहार के पश्चिम चंपारण के एक शख्स को बेचने के सुनील नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। किशोरी को खरीदकर उससे जबरन शादी करने वाले शख्स को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बकौल पुलिस, किशोरी 30 मई को अगवा हुई थी।